फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब पति की इस बात पर पत्नी ने गुस्सा होकर दिया धमाकेदार जवाब, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sat, 18 Sep 2021 06:10 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


संता - भाई बरफी लाया हूं 10,000 रुपये किलो।

बंता - इतनी महंगी बरफी?

संता - हां, एक किलो बरफी लेने गया था और 
9,500 रुपए का चालान कट गया, तो हो गया ना 10,000 रुपये किलो।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
कल शाम को राजू बोर हो रहा था, फिर उसने अपनी पत्नी को बंदरिया बोल दिया। 

तीन घंटे कब निकले पता ही नहीं चला, 

उसे करीब ढाई सौ नए जानवरों के नाम भी पता चले।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
खुश रहना तो कोई प्रेशर कुकर से सीखे,

नीचे आग लगी हुई हो फिर भी सीटी बजाता रहता है।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
एक सहेली ने दूसरी सहेली से कहा - मेरे पति मुझे बहुत प्यार करते हैं,
कहते हैं कि तुम ही सात जन्मों तक मेरी पत्नी रहो।

दूसरी सहेली बोली - ये मर्द ऐसे ही होते हैं, 
सातवें जन्म से आगे के लिए किसी और को बोल रखा होगा।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए।

लड़की वाले - कितना कमा लेते हो?

लड़का - इस महीने दो करोड़ कमाया।

लड़की वाले - फिर क्या हुआ?

लड़का - बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हैंग हो गया
और सारी कमाई चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पति - दिन भर कुकिंग शो देखती हो,
खाना बनाना तो आया नहीं फिर भी...

बीवी - तुम भी तो 
"कौन बनेगा करोड़ पति"
देखते हो मैंने कुछ कहा पति शांत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें