फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति-पत्नी की बातें सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए लोटपोट करने वाले चुटकुले

Mon, 03 Jun 2024 12:38 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes: हंसना-मुस्कुराना और खुश रहना स्वस्थ रहने के लिए उतना ही जरूरी है, जितना कि जीने के लिए सांस लेना है। अगर आप हमेशा उदास या खराब मूड में रहते हैं, तो न चाहते हुए भी आपको तनाव और चिड़चिड़ेपन का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए लोगों को हंसने और खुश रहने की सलाह दी जाती है। हंसने से हमारे शरीर और मन को कई तरह के फायदे होते हैं। हंसने से हमारा रक्त संचार बढ़ता है, जिससे दिल से जुड़ी कई बीमारियों का खतरा भी कम होता है। यही वजह है कि हम आपको लिए रोजाना कुछ चटपटे और मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी।

पति पत्नी और सिर दर्द पति- दिन भर सोती 
रहती हो पत्नी- अब मैं आराम भी ना करूं,
पति- उठो, चाय बना दो जल्दी से
पत्नी - खुद बना लो ना, पति- मेरे सर में तेज दर्द है
पत्नी - हां, तो मेरे भी गले में दर्द है
पति- ठीक है तुम मेरा सर दबा दो और मैं तुम्हारा गला दबा देता हूं।
विज्ञापन

2 of 5
jokes - फोटो : Amar Ujala
गर्लफ्रेंड- मैं अपना पर्स घर पर भूल आई, मुझे 1000 रुपये की जरूरत है
बॉयफ्रेंड- कर दी न छोटी बात, पगली यह ले 10 रुपये
अभी रिक्शा करके घर जा और पर्स ले आ
गर्लफ्रेंड बेहोश।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी तैयार होकर अपने पति से पूछती है,
बताओ मैं कैसी लग रही हूं?
पति - कसम से दिल कर रहा है कि
तुम्हें उठाकर पाकिस्तान फेंक आऊं
पत्नी - क्या मतलब ?
पति - मतलब कि तुम बम लग रही हो बम 

4 of 5
jokes - फोटो : Amar Ujala
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला- रुको!
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं।
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतजार में तो मैं कई सालों से था,
चलो अब लिखो कि मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नही तोडूंगी, 100 बार!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Istock
पत्नी चिल्लाते हुए अपनी पति से पूछती है-
अजी सुनते हो दो किलो मटर ले लूं क्या?
पति- हां ले लो, जितनी ठीक लगे उतनी लेलो और साथ में कुछ और भी सब्जियां ले लेना।
पत्नी गुस्से में कहती है सुनो, तुम्हारी राय नहीं मांग रही हूं।
बस इसलिए पूछ रही हूं कि छील लोगे ना इतनी मटर की कुछ कम कर लूं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें