Chutkule In Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए, उसके लिए आप कभी भी समय निकालकर हंस सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे।
भिखारी- साहब 20 रुपये दो ना, कॉफी पीनी है
आदमी- लेकिन कॉफी तो 10 रुपये की आती है
भिखारी- मेरी गर्लफ्रेंड भी साथ मे है न
आदमी- अरे, भिखारी होकर तूने गर्लफ्रेंड बना रखी है
भिखारी- नहीं जी, गर्लफ्रेंड ने मुझे भिखारी बना दिया है.....