फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: गर्लफ्रेंड- जानू मेरे सिर में बहुत दर्द है, फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी हंसी

Thu, 01 May 2025 12:53 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर-जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Desi Chukule: इंसान को स्वस्थ रहने के लिए दिन में समय निकालकर कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम जोर-जोर से हंसने की आदत डाल लीजिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते हंसते लोटपोट हो जाएंगे।


गर्लफ्रेंड- जानू मेरे सिर में बहुत दर्द है
बॉयफ्रेंड ने लड़की के सिर को चूमते हुए पूछा- अब सही हुआ?
गर्लफ्रेंड- हां, अब बिल्कुल सही हो गया
पास में ही खड़ा एक डॉक्टर मन ही मन में भुनभुनाते हुए बोला-
लानत है मेरी एमबीबीएस की डिग्री पर....


गर्लफ्रेंड- तुम जानते हो मेरी एक-एक सांस पर हजारों लड़के मरते हैं
ब्वॉयफ्रेंड- थोड़ा टाइम निकाल कर ब्रश कर लिया करो
हजारों मासूमों की जान बच जाएगी...
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पत्नी- यह कौन सा कानून है कि, तुम्हें मैं ही खाना पका कर दूं
पति- यह पूरी दुनिया का कानून है कि, कैदी को खाना सरकार ही देती है....


पप्पू (अपने बॉस से)- आपकी बीवी दिखाई नहीं दे रही सर
बॉस- नहीं मैं उसे पार्टी में नहीं लाता
पप्पू- क्यों सर? 
बॉस- वो गांव की है ना
पप्पू- माफ करना सर, मुझे लगा केवल आपकी है
बॉस बेहोश...
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू (गप्पू से)- पता है यार, फोन की 'लो बैटरी' वॉर्निंग ही एकमात्र ऐसी वॉर्निंग है
जिसे लोग सीरियसली लेते हैं......

ब्वॉयफ्रेंड- तुम मुंह पर दुपट्टा क्यों नहीं बांधती? 
गर्लफ्रेंड- फिर तुम्हें कैसे पता चलेगा कि, मैं मुंह फुला कर बैठी हूं
ब्वॉयफ्रेंड बेहोश.......

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
राजू (श्याम से)- तुझे पता है अगर मां के सामने बीवी को डांटते हुए
आंख मार दी जाए तो...बाद में मनाना नहीं पड़ता.....


पप्पू- यार, जिन घरवालों को मैं बचपन में सोता हुआ प्यारा लगता था
आज वही घरवाले मुझे सोता हुआ देख...लात मार कर उठाते हैं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़की ज्योतिष के पास जाती है
ज्योतिष- तुम्हें होने वाले पति का भविष्य जानना है?
लड़की- भविष्य तो मैं तय करूंगी, आप तो बस भूतकाल बताओ उसका......
 

Hindi Chutkule: घर के नियम-कानून को लेकर सास ने बहू से कही ऐसी बात, पढ़कर ठहाके लगाकर हंसेगे आप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें