फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: गर्लफ्रेंड के साथ डिनर पर गया चिंटू, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

Mon, 27 Oct 2025 01:01 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: आज के समय में सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Funny Jokes, Chutkule in Hindi: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे।

चिंटू गर्लफ्रेंड के साथ डिनर पर गया 
तभी चिंटू ने वहां गिलास में घूम रहे एक कीड़े को मार दिया
यह देख कर गर्लफ्रेंड चिल्लाई और बोली- कितने निर्दयी हो तुम, 
मुझसे तो एक चींटी भी मर जाए तो दुख होता है 
तभी वेटर आकर बोला- ऑर्डर मैडम
गर्लफ्रेंड- भैया एक चिकन तंदूरी और मटन कोरमा ले आओ
चिंटू बेहोश.....


बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के घर गया
दरवाजा खोलते ही गर्लफ्रेंड बोली- परसों मेरी शादी है,
अब क्यों आए हो मेरी जिंदगी में वापस
बॉयफ्रेंड- टेंट लगाने का ऑर्डर हमको ही मिला है,
अब काम धंधा भी छोड़ दें क्या?
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
 पत्नी- तुम तो कहते थे कि शादी के बाद भी मुझे खूब प्यार करोगे?
पति- अब मुझे क्या पता था कि तुम्हारी शादी मुझसे ही हो जाएगी......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर बच्चों का ग्रुप फोटो दिखाकर बोली-
जब तुम बड़े हो जाओगे तो इस फोटो को देखकर कहोगे,
ये रहा गोलू जो अमेरिका चला गया, ये रहा सोनू जो लंदन चला गया
और ये रहा संजू जो यहीं का यहीं रह गया
ये बात सुनकर संजू बोला- मैम हम भी यही बोलेगे
ये रही हमारी मैडम जिनका देहांत हो गया.....


Comedy Jokes: जिंदगी में क्या खोया और पाया है, गप्पू का जवाब सुनकर पप्पू की बोलती हो गई बंद

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
गप्पू- छिपकली किसे कहते है?
पप्पू- छिपकली एक गरीब मगरमच्छ है, जिसको बचपन में बॉर्नविटा
वाला दूध नहीं मिला, जिस कारण वह कुपोषण का शिकार हो गई.....


पप्पू - बेकार ही कहते हैं लोग कि
पत्नियां कभी अपनी गलती नहीं मानतीं
मेरी वाली तो रोज मानती है
गप्पू- अच्छा, क्या कहती है?
पप्पू- गलती हो गई तुमसे शादी करके...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- मेरे पास आने से पहले आपने किसी और
डॉक्टर को दिखाया था क्या?
मरीज- गली के नुक्कड़ पर जो छोटा सा दवाखाना है,
वहां के डॉक्टर को दिखाया था
डॉक्टर- उस झोलाछाप ने जरुर कोई बेवकूफी भरी सलाह दी होगी?
मरीज- हां उन्होंने कहा था कि मैं जाकर आपको दिखाऊं.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें