फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: खामोशी से मेहनत करने को लेकर बेटे ने पिता से कही ऐसी बात, पढ़कर लोटपोट हो जाएंगे आप

Wed, 14 May 2025 12:42 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान का हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Comedy Jokes: हम सभी के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। आज कल की भागभागम जिंदगी में मानसिक तनाव से बचने की हंसी सबसे अच्छी दवा है जो हमें कई बीमारियों से भी बचाती हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला......

बेटा (पिता से)- आपने कहा था ना की मेहनत इतनी
खामोशी से करो की सफलता शोर मचाए
पिता- हां
बेटा- मेरी गर्लफ्रेंड को बेटा हुआ है
पिता बेहोश....

पत्नी- कहां पर हो?
पति- स्कूटर से गिर गया हूं, एक्सीडेंट हो गया है
हॉस्पिटल जा रहा हूं
पत्नी- ध्यान रखना, टिफिन टेढ़ा ना हो जाये
वरना दाल गिर जाएगी......
विज्ञापन

2 of 5
देवर-भाभी मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
एक बाबा किसी महफिल में गए, वहां सब उनका मजाक उड़ाने लगे
बाबा ने कहा- देखो हम फकीर लोग हैं, हमारा मजाक न उड़ाएं
लोग खूब हंसे
अचानक उन सबको दिखना बंद हो गया, वे अंधे हो गए
वो सब बाबा के कदमों में गिर गए बाबा जी हमें माफ कर दो
बाबा ने जूता उतारा और सबके एक-एक मारा और बोले-
सालों लाइट चली गई है,
कोई जेनरेटर ऑन करो, मुझे भी दिखाई नहीं दे रहा है......
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू (पिंटू से)-  यार ये बात समझ में नहीं आती
कि शराब की दुकान का वास्तुशास्त्र कौन बनाता है?
चाहे नाले पर हो, दक्षिण दिशा में हो
सामने गड्ढा हो, बिजली का ट्रांसफार्मर हो या कैसा भी वास्तु दोष हो
दुकान पर भीड़ हमेशा बनी ही रहती है......

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
अस्पताल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर, सोनू रोमांटिक अंदाज में बोला-
आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है
नर्स शर्माकर बोली- चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है
हमने तो सिर्फ किडनी चुराई है
सोनू बेहोश.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
पति- मुझे अलादीन का चिराग मिला
पत्नी- वाह, आपने क्या मांगा?
पति- मैंने कहा कि वो तुम्हारे दिमाग को दस गुना कर दे
पत्नी- तो क्या उसने ऐसा कर दिया
पति- वो हंसा और कहने लगा
शून्य से किसी को गुणा नहीं किया जा सकता है......


Hindi Jokes: देवर की बात सुनकर शरमा गई भाभी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें