फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Jokes: संडे को क्लिनिक खोलने को लेकर डॉक्टर ने मरीज से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Thu, 10 Apr 2025 12:46 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Doctor Patient Jokes: हंसने से मानसिक तनाव कम होता है, जिससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है। हंसी-मजाक के पॉजिटिव माहौल में लाइफ का हर पल अच्छा लगता है। जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो खुद भी अपने आप मुस्कुराने लगते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: आजकल की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में, हंसना-मुस्कुराना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। खुलकर हंसने से हम तनाव और गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। सोशल मीडिया पर आए दिन पति-पत्नी के चुटकुलों से लेकर टीचर-स्टूडेंट के मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं। जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल हो रहे यह चुटकुले नए होने के साथ ही मजेदार भी हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर....


एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया
आदमी- डॉक्टर साहब मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं है
हर समय चिड़-चिड़ करती रहती है, मेरा जरा भी नहीं सुनती
क्या आप उसे शांत कर सकते हैं?
डॉक्टर- अबे यह सब इतना आसान होता तो क्या
मैं संडे को क्लिनिक खोलकर बैठता....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे?
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है
पत्नी- क्या गलतफलमी?
पति- यही कि मैं सो रहा था.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
आधी रात को सोनू शराब पीकर सड़क पर जा रहा था,
एक पुलिस वाले ने उसे रोक कर पूछा- कहां जा रहे हो?
सोनू- दारू पीने से होने वाले नुकसान पर प्रवचन सुनने,
पुलिस वाला- इतनी रात को क्या तुम्हारे पिताजी प्रवचन देंगे?
पप्पू- नहीं साहब, बीवी देगी...
 

आज के मजेदार जोक्स: कंडक्टर- तुम हर रोज दरवाजे के पास ही खड़े रहते हो, चिंटू का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
पत्नी (पति से)- तुमने मेरे साथ धोखा किया है?
पति- क्यों जानेमन क्या हुआ?
पत्नी- तुमने बताया ही नहीं कि तुम्हारी रानी नाम की पहले से एक पत्नी है
पति- ससुर जी को बताया तो था कि तुझे बिल्कुल रानी की तरह रखूंगा.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बुज़ुर्ग ऑपरेशन टेबल पर लेटे थे
बड़ा ऑपरेशन होने वाला था और ऑपरेशन उनका डॉ.दामाद करने वाला था
जब डॉ. दामाद आपरेशन थियेटर में आया
तो बुज़ुर्ग ने बड़े प्यार से दामाद का हाथ पकड़ के कहा-
बेटा मैं जानता हूं तुम मुझे कुछ नहीं होने दोगे
पर अगर कुछ अनहोनी हो गयी तो तुम्हारी सास तुम्हारे साथ ही रहेगी
उसका ध्यान रखना....ऑपरेशन सफल रहा!

Today Jokes: टीवी देख रहे देवर ने भाभी से कही ऐसी बात, पढ़कर घर में गूंजने लगेंगे हंसी के ठहाके
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें