Chutkule in Hindi: स्वस्थ रहने की फ्री दवा है हंसी। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी-मजाक इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जो आपको हंसने पर मजबूर कर देंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....
डॉक्टर- कैसे लगी तुम्हें?
मरीज- मस्त है, डॉक्टर साब
डॉक्टर- मैं नर्स की नहीं,
चोट की बात कर रहा हूं......
मरीज- डॉक्टर साब, मुझे खांसी थी
आपने लूज मोशन की दवाई दे दी
डॉक्टर- वो इसलिए, अब तुम खांसने से पहले
10 बार सोचोगे.....