फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: जब एक शायर डॉक्टर बन गया, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Fri, 14 Aug 2026 05:06 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Latest Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। 
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
Funny Desi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।


एक शायर डॉक्टर बन गया
पप्पू- डॉक्टर साहब ये दवाईयां कैसे लेनी हैं?
डॉक्टर- दिल लगा कर मोहब्बत में धमाल करें,
सिरप को अच्छी तरह हिला कर के इस्तेमाल करें
दिल मेरा टूट गया, उठी जब उसकी डोली,
सुबह, दोपहर, शाम बस एक-एक गोली
पप्पू बेहोश......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड- तुम मेरे ख्वाबों में और जज्बातों में रहती हो
गर्लफ्रेंड- तुमको किसी ने बेवकूफ बनाया है,
मैं तो दिल्ली में रहती हूं.......


गर्लफ्रेंड- मैं शादी के बाद तुम्हारे सारे दुख बांट लूंगी
बॉयफ्रेंड- पर मुझे कोई दुख ही नहीं है
गर्लफ्रेंड- मैं शादी के बाद के बारे में बात कर रही हूं........
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
साली- पता है, औरत मायके जाने के बाद भी 
अपने पति को रोज फोन क्यों करती है?
जीजा- क्यों?
साली- वो ये याद दिलाती है कि अभी 'टाइगर जिंदा है'.....

Funny Chutkule: बंदूक लेके दरवाजे पर क्यों खड़े हो? देवर की बात सुनकर भाभी नहीं रोक पाई अपनी हंसी

Funny Jokes In Hindi: काफी दिनों बाद अच्छा फेशियल हुआ, रिंकी का जवाब सुनकर महिला के उड़ गए होश

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- खिचड़ी बनाऊं या पुलाव? 
पति- तू पहले बना ले, फिर नाम रखेंगें.....


पति- शादीशुदा आदमी की जिंदगी,
सरकारी बस जैसी होती है
पत्नी- वो कैसे?
पति- दिनभऱ कहीं भी घूमो लेकिन रात को
डिपो में ही जमा होना ही पड़ता है...... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिता (बेटे से)- जरा अपने कंप्यूटर का पासवर्ड बताना
बेटा- मैं डाल देता हूं 
पिता- बाप हूं तेरा, बता
बेटा- मैं डाल देता हूं न, आप से कुछ गलती हो जाएगी
पिता- मैं अनपढ़ नहीं हूं, बता जल्दी
बेटा- Papakisetting@flat202
बेटे का जवाब सुनकर पिता की बोलती बंद हो गई...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें