फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: डॉक्टर ने चिंटू को बताई उम्र लंबी करने की दवा, पढ़िए मजेदार जोक्स

Wed, 13 May 2026 01:26 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: जोक्स और चुटकुले आपके तनाव को कम करने का काम करते हैं। इससे आप प्रसन्न रहते हैं और सकारात्मक सोचते हैं। हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : amar ujala
Funny Jokes in Hindi: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

चिंटू- उम्र लंबी करने की कोई दवा बताइए 
डॉक्टर- शादी कर लो तुम
चिंटू- इससे उम्र लंबी हो जाएगी क्या?
डॉक्टर- नहीं, पर इससे दो फायदे जरुर होंगे
एक तो लंबी जिंदगी की चाहत खत्म हो जाएगी और 
दूसरा जो बची खुची जिंदगी होगी, वो लंबी लगने लगेगी.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक दिन गोलू को बहुत सारी चॉकलेट खाते देख,
एक आदमी बोला- बेटा इतनी ज्यादा चॉकलेट नहीं खाते
सेहत के लिए ठीक नहीं होती
गोलू- मेरे दादा जी 105 साल के हैं
आदमी- अच्छा, क्या वो भी बहुत सारी चॉकलेट खाते हैं?
गोलू- नहीं
आदमी- तो, फिर?
गोलू- वो अपने काम से काम रखते हैं.....


चिंटू मेडिकल स्टोर पर जाकर दुकानदार से बोला-
जहर दे दो भाई
दुकानदार- बिना पर्ची के नहीं मिल सकता
चिंटू- पर्ची तो नहीं है, शादी का कार्ड है
शादी का कार्ड देखकर दुकानदार बोला-
बस कर पगले अब रुलाएगा क्या,
बता बड़ी बोतल दूं या छोटी.......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik/Amar Ujala
पत्नी (पति से)- सुनिए जी, वो आदमी जो दारु पीकर नाच रहा है न,
मैंने उसे 10 साल पहले रिजेक्ट कर दिया था, 
पति- बताओ साला, अभी तक सेलिब्रेट कर रहा है.....

Jokes In Hindi: भगवान पर से भरोसा उठने को लेकर पप्पू ने पंडित जी से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Comedy Jokes: मैं हमेशा के लिए घर छोड़ कर जा रही हूं, पति की बात सुनकर पत्नी की बोलती बंद हो गई

4 of 5
मजेदार हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू ऑपरेशन के लिए एक डॉक्टर के पास गया और
वहां रखी फूलों की माला को देखकर बोला-
ये फूलों की खुशबूदार माला किस के लिए है?
डॉक्टर- ये मेरे जीवन का पहला ऑपरेशन है,
सफल हुआ तो मेरे लिए, नहीं तो तुम्हारे लिए.....


राजू खून की कमी के चलते डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर- अनार का जूस पिया करो, उससे खून बढ़ेगा
राजू 2 दिन के बाद डॉक्टर के पास फिर आया और बोला-
डॉक्टर साहब 70 रुपये का गिलास पी कर मेरा 250 ग्राम ,
खून और सूख गया..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
एक गांव में किसी बुजुर्ग के मर जाने से
स्कूल में छुट्टी हो गयी
स्कूल से आते वक्त बच्चों ने
2 बुजुर्गो को देखा तो एक उनमे से एक बोला-
देखो, दो छुट्टी आ रही है.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें