Funny Jokes In Hindi: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे।
देवर बंदूक लेके दरवाजे पर खड़ा था
भाभी- बंदूक लेके दरवाजे पर क्यों खड़े हो?
देवर- शेर का शिकार करने जा रहा हूं
भाभी- तो जाते क्यों नहीं?
देवर- क्योंकि बाहर कुत्ता खड़ा है......
देवर (भाभी से)- भैया बहुत शरीफ हैं,
भाभी- वो कैसे?
देवर- भैया जब भी किसी लड़की की तरफ देखते हैं,
तो अपनी एक आंख बंद कर लेते हैं....