Jokes In Hindi: वर्तमान समय में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हर दिन हंसते हैं, तो मानसिक तनाव और कई बीमारियां हमसे दूर रहती हैं। इसलिए कोशिश करें आप हर दिन खुलकर हंसे और मुस्कुराएं।
Funny Jokes In Hindi : हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....
एक प्यार करने वाले जोड़े ने आत्महत्या करने की सोची
लड़का पहले कूद गया और लड़की आंखे बंद कर वापस लौटने लगी,
तभी लड़के ने हवा में पैराशूट खोला और चिल्लाया- मुझे पता था चुड़ैल
तू नहीं कूदेगी....
विज्ञापन
2 of 5
धमाकेदार जोक्स
- फोटो : freepik
पंडित- तुम्हारे हाथ में गर्लफ्रेंड की कोई रेखा नहीं है
लड़का- पंडित जी, पांव में देख लो शायद वहां हो.....
राजू (श्याम से)- यार Whatsaap पर एक लड़की मुझसे कह रही थी,
यू आर नाइस गाय
श्याम- फिर क्या हुआ?
राजू- मैने भी कह दिया- यू आर नाइस भैंस
पता नहीं क्यों अब उसकी Dp नहीं दिख रही मुझे.....
विज्ञापन
3 of 5
फनी जोक्स
- फोटो : freepik
सास- एक बात पूछें दामाद जी?
दामाद- हां पूछिए
सास- तुम दारु पियत हो कबहु बताये नाही
दामाद- तुम्हार लड़की खून पियत है, तुम बताए थे का....
गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप के बाद लड़का रोता हुआ
मंदिर में जाकर भगवान से बोला- बिछड़ा यार मिला दे ओ रब्बा
भगवान बोले- बगल में हनुमान मंदिर है, वहीं जाकर प्राथमिकी दर्ज कराओ
माता सीता को उन्होंने ही ढूंढा था....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)