फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: गर्लफ्रेंड तो बुजदिल लोगों के पास होती है, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 07 May 2026 08:44 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव का शिकार नहीं होता है और इससे होने बीमारियां भी दूर रहती हैं। इसलिए इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
Funny Jokes, Hindi Chutkule: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला.....

रमेश- मेरे पास गर्लफ्रेंड है
सुरेश- गर्लफ्रेंड तो बुजदिल लोगों के पास होती है,
बहादुर लोग तो शादी करके खतरों से खेलते हैं......


दो आदमी शराब के नशे में धुत्त होकर,
 रेल की पटरियों के बीचों-बीच जा रहे थे
पहला- हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं
दूसरा- अरे सीढ़ियां तो ठीक हैं,
मैं तो इस बात को लेकर हैरान हूं कि
हाथ से पकड़ने के लिए रेलिंग कितने नीचे लगी हुई हैं......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
सास- अगर बीवी बोले, 'जो मर्जी है करो'
तो उसका मतलब यह नहीं है कि करो
दामाद- तो फिर उसका मतलब क्या है?
सास- उसका मतलब होता हैं कि, 
हिम्मत है तो करके दिखाओ
सास की बात सुनकर दामाद के होश उड़ गए....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पप्पू (डॉक्टर से)- आप मेरी शराब छुड़वा सकते हो, क्या?
डॉक्टर- हां क्यों नहीं
पप्पू- पुलिस ने मेरी 20 बोतल पकड़ी है, प्लीज छुड़वा दो..... 

Funny Jokes: जीजा ने साली को बताई पति-पत्नी के बीच लड़ाई की मुख्य वजह, पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

Jokes In Hindi: कहानी सुनाने को लेकर मां ने चिंटू से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
बॉयफ्रेंड अपनी गर्लफ्रेंड के घर गया
दरवाजा खोलते ही गर्लफ्रेंड बोली- परसों मेरी शादी है,
अब क्यों आए हो मेरी जिंदगी में वापस
बॉयफ्रेंड- टेंट लगाने का ऑर्डर हमको ही मिला है,
अब काम धंधा भी छोड़ दें क्या?


एक लड़का एक सुंदर लड़की को,
बड़ी देर से घूर रहा था
लड़की (गुस्से में)- क्या देख रहे हो?
लड़का (हड़बड़ी में):-देख रहा हूं कि अगर तुम,
मेरी अम्मा होती, तो मैं भी सुन्दर होता....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सुरेश ने अपनी गर्लफ्रेंड को याद करते हुए पप्पू से कहा-
यार मेरी जिंदगी का चांद है वो
पप्पू- किसी चांद को अपना बनाने से पहले ये देख लें कि
कितने ग्रह उसके चक्कर लगाते हैं.....



(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें