Today Jokes: काम में व्यस्त होने के कारण लोग अपने लिए हंसने-हंसाने का समय नहीं निकाल पातेआज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सेहत अच्छी रहती है। साथ ही तनाव से होने वाली बीमारियों से भी बचा जा सकता है। ऐसे में जोक्स (Jokes) और चुटकुले (Chutkule) माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
रिंकी (पिंकी से)- मेरा बॉस सबको परेशान करता था
तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में
चुपके से एक चॉकलेट और एक पर्ची डाल दी
पिंकी- पर्ची में क्या लिखा था?
रिंकी- पर्ची में.....जानू ये चॉकलेट तुम ही खाना
उस पागल औरत को मत देना....