Today Funny Jokes: हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमें मानसिक तनाव से मुक्त रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
महिला एक बाबा के पास जाकर बोली-
बाबा मेरे पति और मेरे बीच प्रेम कम हो गया है,
कोई उपाय बताइए?
बाबा- बेटी, शनिवार को फेसबुक और रविवार को
व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का उपवास रखो
पहले जैसा प्रेम हो जाएगा.....