फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: वकील- आपके पति की मौत कैसे हुई? महिला का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 21 Jul 2022 04:55 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: अगर हमें स्वस्थ रहना है, तो दिन में कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। हंसने से इंसान का मन, मस्तिष्क और शरीर सभी स्वस्थ रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी मानते हैं कि हंसने से सेहत अच्छी रहती है और इंसान का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। हंसने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले आपके मानसिक तनाव को कम कर देंगे। तो चलिए चलते हैं हंसने के सफर पर...

जलन की शिकायत लेकर एक खूबसूरत लड़की देहाती डॉक्टर के पास जाकर बोली...
लड़की- मेरे चेहरे में जलन हो रही है।
डॉक्टर- आपके चेहरे का हमें एक्स रे करना पड़ेगा।
लड़की- एक्स रे में क्या होता है?
डॉक्टर- चेहरे की फोटो खींची जाती है...
लड़की- 5 मिनट रुको, मैं मेकअप कर लूं।
डॉक्टर बेहोश!!!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
वकील- आपके पति की मौत कैसे हुई?
महिला- ज़हर खाकर मर गए।
वकील- फिर इनके शरीर पर इतने सारे सारे चोट के निशान कैसे हैं?
महिला- पहले जहर खाने से मना कर रहे थे न...!!
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम चुकंदर खाया करो 
पति- क्यों...?" 
पत्नी- इसे खाने से खून अच्छा लाल और गाढ़ा होता है। 
पति- अच्छा, अब तुम्हें खून भी High Quality का पीना है। 

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंटू की भाभी काजू खा रही थी…
चिंटू प्यार से बोला- भाभी जी, जरा मुझे भी टेस्ट करा दो…
भाभी ने एक काजू पप्पू हाथ में रख दिया और बाकि खुद खाने लगी।
चिंटू- बस एक ही काजू?
भाभी ने गुस्से में कहा- हां, बाकि सबका स्वाद भी ऐसा ही है…
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू एक बैंक में गया और बोला- मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है! 
बैंक मैनेजर - किसके साथ? 
पप्पू- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो।
बैंक मैनेजर (गार्ड से) - धक्के मारकर बाहर निकालो इसको। 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
चिंकू- भाई कल सर्कस देखने चलेंगे
मिंकू- मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा
चिंकू- अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा
मिंकू- भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता (पेट्रॉल पंप पर)- अरे भाई, जरा एक रुपए का कार में डीजल डाल दो... 
सेल्समैन- भाई , इतना डीजल डलवाकर जाना कहां है ? 
संता- अरे यार, कहीं नहीं जाना हम तो ऐसे ही पैसे उड़ाते रहते हैं..!!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें