फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पत्नी- अच्छा यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं? पति ने दिया गजब का जवाब

Fri, 09 Jan 2026 06:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Majedar Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए  शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

मंदिर में पूजा करते समय गांव की एक लोभी महिला भगवान से बोली...
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने वर्षों के बराबर है?
भगवान बोले-करोड़ों साल के बराबर
फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?
भगवान बोले-रत्ती बराबर
लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए
भगवान बोले-एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पत्नी ने पति से पूछा पत्नी- अच्छा यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं?
पति- (शान्त मन से) प्रिये ये बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यन्त तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो 
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मूर्ख व्यक्ति से शादी करो 
पति का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा गया है!!
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
भूगोल की खूबसूरत टीचर को देखकर पप्पू आह भरकर बोला...
टीचर-गंगा कहां से निकलती है और कहां मिलती है?
पप्पू-घर से स्कूल के लिए मेकअप कर निकलती है, और स्कूल के पीछे कालू से मिलती है।

Jokes in Hindi: देवर की बात सुनकर भाभी हैरान रह गईं, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
 

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पप्पू ने राह चलती एक लड़की को आंख मार दी...
लड़की बोली- ओए, ये क्या कर रहा है, मैं तुझे कोई ऐसी-वैसी लड़की दिख रही हूं?
पप्पू- आपकी बात बिल्कुल ठीक है मैडम, लेकिन चेक करना तो हमारा फर्ज बनता है न।


Chutkule in Hindi: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी, पढ़िए वायरल जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक औरत थाली लेके मंदिर जा रही थी
अचानक एक आदमी आता है और बोलता है
आदमी- बहन जी पिंकी आपकी ही बेटी हैं ना ?
औरत- हां तो
आदमी- आपको पता है आपकी बेटी कॉलेज जाने के बहाने कहां जाती है
औरत- मेरे को क्या
आदमी- लेकिन वो तो आपकी बेटी है
औरत- तो फिर तेरे को क्या?

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें