Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए खुश रहना और हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप खुश और तनाव मुक्त रहते हैं, तो आपके चेहरे पर चमक आ जाती है। हल्की सी मुस्कुराहट भी किसी की खूबसूरती में चार-चांद लगाती है। हंसने में आप जोक्स और चुटकुलों की मदद लेते हैं। इसीलिए हम आज फिर लेकर आए हैं आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स।
बीमार पति को लेकर पत्नी डॉक्टर के पास गई...
डॉक्टर ने कहा - इनको अच्छा खाना दो, हमेशा खुश रखो, घर की कोई भी परेशानी इनसे मत बताओ,
फालतू की फरमाइशें करके इनकी चिंतायें मत बढ़ाओ, तो ये छह महीने में ठीक हो जाएंगे...!
रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा- क्या कहा डॉक्टर ने...?
पत्नी बोली- कुछ नहीं, अब डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया है...!