फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे, पति ने दिया गजब का जवाब

Tue, 22 Aug 2023 02:38 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए लिए नियमित रूप से हंसते रहना जरूरी है। हंसने से आप मानसिक रूप से तरोताजा महसूस करते हैं। इसके साथ ही याददाश्त भी अच्छी होती है। इतना ही नहीं हंसना हमें दर्द महसूस नहीं होने देता है और कठिन स्थितियों से लड़ने के लिए ताकत भी देता है। हालांकि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और काम के अधिक दबाव की वजह लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जो हंसने में आपकी मदद करेंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

टीचर ने साइंस लैब में अपनी जेब से सिक्का निकाला और एसिड में डाला,
फिर बच्चों से पूछा कि ये सिक्का घुल जाएगा या नहीं 
बच्चा- सर, नहीं घुलेगा। 
टीचर- शाबाश, लेकिन तुम्हें कैसे पता?
बच्चा- सर अगर एसिड में डालने से सिक्का घुलता,
तो आप सिक्का हमसे मांगते, ना कि अपनी जेब से निकालते...
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पत्नी- तुम मुझे सोते हुए गाली दे रहे थे।
पति- नहीं तुम्हें कोई गलतफहमी हुई है। 
पत्नी- क्या गलतफलमी? 
पति- यही, ''कि मैं सो रहा था''। तब से पति की नींद गायब है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
इंजीनियरिंग का फार्म भरते हुए छात्र ने पास खड़े चौकीदार से पूछा …
छात्र- कैसा है ये कॉलेज ?
चौकीदार- बहुत बढ़िया है, हमने भी यहीं से इंजीनियरिंग की है... 


Jokes: तीन दोस्तों ने बताया गुलामी और मोहब्बत में अंतर, जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
नासा ने संता को चांद पर भेजने का फैसला किया.
मगर संता आधे रास्ते से ही वापस आ गया
संता ने कहा- आज तो अमावस है ना, चांद तो होगा ही नहीं.... 

Hindi Jokes: भाई- क्यों रो रही हो? बहन ने दिया हंसा-हंसा कर लोटपोट करने वाला जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पप्पू - बेकार ही कहते हैं लोग कि पत्नियां अपनी गलती नहीं मानती हैं, मेरी वाली तो रोज मानती है...!
गप्पू - अच्छा, क्या बोलती है...?
पप्पू - कहती है, गलती हो गई तुमसे शादी करके...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें