Funny Jokes: हंसी जीवन का सबसे आसान और असरदार दवा है। भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव और जिम्मेदारी बढ़ जाती हैं, तो एक अच्छा जोक्स चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ-साथ मन को भी हल्का करने का काम करता है। जोक्स लोगों को जोड़ने और माहौल को खुशनुमा बनाने का भी काम करते हैं। एक जोक्स कई बार दिनभर की थकान मिटा देता है। आज हम आपके लिए ऐसे ही मजेदार और हल्के-फुल्के जोक्स लेकर आए हैं, जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे।
एक बार पति अपनी पत्नी को इंग्लिश सिखा रहा था
एक दिन दोपहर में पत्नी बोली, अरे डिनर लो जी
पति- अरे जाहिल औरत ये डिनर नहीं लंच है
पत्नी- अरे तू जाहिल, तेरा खानदान जाहिल, करमजले
ये रात का बचा हुआ खाना है ज्यादा दिमाग मत दौड़ा
चुपचाप रोटी ठूंस ले