फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति- आंखें खुल नहीं रही हैं ऐसा कुछ बोलो कि नींद गायब हो जाए, पत्नी ने दिया धमाकेदार जवाब

Fri, 26 Nov 2021 05:07 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
अच्छी सेहत और मानसिक तनाव को दूर रखने के लिए हसना बेहद जरूरी है। अगर आप अपने का चिंता और तनाव से दूर रखना चाहते हैं, तो हंसते रहिए। मानसिक तनाव से बचने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा प्रसन्न रहना चाहिए। अगर खुश रहेंगे और हंसते रहेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। लोगों को हंसाने में जोक्स मदद करते हैं। कई ऐसे जोक्स हैं जिन्हें पढ़ने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। आपके लिए हम कुछ ऐसे ही जोक्स लेकर आए हैं जिनको पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।

पत्नी ने पानी का गिलास दिया,

तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।

साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?

नालायक है तू नालायक।

पत्नी- अरे आप सुनो तो...

आदमी- तू चुप बैठ।

तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,

अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।

लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।

पत्नी- अरे सुनो तो...

आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।

पत्नी इस बार तेज आवाज में- अरे सुनो पहले।

सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।

फिर भयानक सन्नाटा।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- उठो सुबह हो गई,
पति-आंखें नहीं खुल रही हैं, ऐसा
कुछ बोलो कि नींद गायब हो जाए।
पत्नी- रात में जिस जानू से चैट कर
रहे थे, वो मेरी दूसरी ID है,
अब बेचारे पति को 3 दिन से नींद
नहीं आ रही है।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता (दूधवाले से)- तुम्हारी दुकान का दूध खराब है, शरबत में डाला दूध फट गया।

दूधवाला (संता से)- कौन से शरबत में डाला था?

संता- नींबू पानी में।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता- ये गांधी जी हर नोट में हंसते क्यों रहते हैं?

बंता- सिंपल है यार रोएंगे तो नोट गीला नहीं हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : istock
लुंगी पहनी देहाती लड़की को पेड़ पर बैठा देख एक आंटी बोली...

वहां क्यों बैठी है?

लड़की-सेब खाने

महिला-पर यह तो आम का पेड़ है!

लड़की- ओ, आंटी, चौधराईन मत बनो

सेब लेकर आई हूं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें