फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति-पत्नी के मजेदार जोक्स कर देंगे आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Thu, 24 Jun 2021 08:29 AM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


आज भी हमारे देश में

'तु प्यार है, किसी और का,
तुझे चाहता कोई और है'

यह गाना सुनकर 10 में से

8 लड़के तो जज्बाती हो ही जाते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
कंडक्टर - मैडम इन बच्चों का टिकट लगेगा, उम्र बताओ?

महिला - पहले वाले की दो साल, दूसरे वाले की ढाई साल
और तीसरे की तीन साल।

कंडक्टर - बाकी?

महिला - कर्मफूटे, बाकी जेठानी के हैं।

तू टिकट काट, ज्ञान मत बांट।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
वो औरतें भी गजब की होती हैं जो पूरे 

7-8 घंटे बैठकर मोहल्ले भर की 

चुगली करती हैं,

और बाद में यह कहकर उठ जाती हैं।

मरने दे हमें क्या मतलब!

4 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
आजकल लड़कों की पैंट की चैन भले ही खुली हो,

पर भैया मोबाइल पर पैटर्न लॉक ऐसे लगाएंगे जैसे

काले धन का सारा राज उसी में छिपा हो।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : PartyDesires
एक पंडित ने नारियल तब अपने सिर पर फोड़ डाला

जब एक लड़की ने उनसे पूछा, पंडित जी,

ये बताइए कि व्रत में सादे पानी की जगह गोलगप्पे का पानी

पिएंगे तो चलेगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - तुम मेरे साथ नौकर की तरह
बर्ताव करना छोड़ दो, वरना...

पत्नी - वरना क्या कर लोगे?

पति - मैं दो-चार घर और पकड़ लूंगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें