फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? लड़की ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Wed, 06 Sep 2023 04:30 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: इंसान की हंसी बेहद अनमोल है जिसके एक नहीं कई फायदे हैं। हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। हंसने से इंसान की इम्यूनिटी मजबूत होती है। लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हेल्श एक्सपर्ट्स भी हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ नए जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..

एक बाबा एक शराबी से बोले- इतना दारू पिओगे तो मरने के बाद नर्क में जाओगे।
शराबी- तो जो दारू बेच रहा है, उसका क्या होगा?
बाबा- वो भी नर्क में जाएगा।
शराबी- फिर जो आदमी शराब की दुकान के सामने नमकीन बेचता है, उसका क्या होगा?
बाबा- उसको भी नर्क में ही जाना पड़ेगा।
शराबी- फिर क्या दिक्कत है, नर्क ही ठीक है मेरे लिए..
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी ? 
लड़की- अपना नंबर दे दो, जब अभी वाले से ब्रेक-अप हो जाएगा तो मिस कॉल कर दूंगी।
लड़के के होश उड़ गए
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता बंता के घर खाना खा रहा था।
बंता- यार तुम्हारा कुत्ता मुझे काफी देर से घूर रहा है?
संता- जल्दी से खाना खा लो, वरना काट भी लेगा, क्योंकि तुम खाना उसी के बर्तन में खा रहे हो!

Funny Jokes: महिला के पास आया फोन, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू की छत टपक रखी थी ठीक डाइनिंग टेबल के ऊपर।
प्लम्बर ने पूछा- आपको कब पता चला कि छत टपक रही है?
शराबी- जब कल रात को मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ।

Jokes: संता बंता की बातें सुनकर नहीं रोक पाएंगे हंसी, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Twitter
भिखारी- भाई एक रुपया दे दो, तीन दिन से भूखा हूं...
राहगीर- तीन दिन से भूखा है तो एक रुपये का क्या करेगा?
भिखारी- वजन देखना है कि कितना घटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें