Funny Jokes: खुलकर हंसने से शरीर का इम्यून सिस्टम बेहतर होता है। शरीर में इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है, तो हम बीमारियों से दूर रहते हैं। मेडिकल साइंस के मुताबिक, हंसने के दौरान शरीर में एंटी वायरल कोशिकाएं तेजी से बनती है और रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। सिर्फ यही नहीं खुल कर हंसने से मानसिक तनाव भी कम होता है। अच्छी सेहत के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं। सोशल मीडिया आए दिन नए-नए जोक्स वायरल होते रहते हैं, जो हंसने में काफी मदद करते हैं। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे ही वायरल जोक्स, जिन्हें पढ़कर आपको हंसी जरूर आ जाएगी।
लड़की- बताओ जब मैं हंसती हूं तो कैसी लगती हूं?
लड़का- ऐसे लगता है जैसे, नोकिया 1100 हैंग हो गया हो।
लड़के का जवाब सुनकर लड़की ने लड़को जमकर पीटा
अब लड़का नोकिया 1100 की तरह वाइब्रेट हो रहा है