Funny Jokes: अगर आपको स्वस्थ रहना हैं, तो इसके लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है। घर में खुशहाली रहती है और चेहरे पर एक अलग सी खुशी नजर आती है। हंसना दिल और दिमाग दोनों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा, परिवार से बढ़ती दूरियां, लोगों में कम होती संवेदनाएं और काम के बढ़ते बोझ ने हमारी जिंदगी को तनाव से भर दिया है। अगर आप इस मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं, तो आपके लिए नियमित रूप से हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता दोनों दूर होती हैं।
रोहन और मोहन बात कर रहे थे...
रोहन- मेरा बॉस सबको परेशान करता था। तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में चुपके से एक चॉकलेट रख दी और एक पर्ची डाल दी।
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस पागल को मत देना।'
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था, चेहरा इतना सूजा हुआ था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।