फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: दोस्त- तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला? संता का जवाब पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 21 Aug 2023 03:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes:  सेहतमंद रहने के अच्छे खानपान की तरह खुलकर हंसना भी जरूरी है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि हम हर दिन खुलकर हंसे। मानसिक तनाव और चिंता की वजह से मनुष्य को कई बीमारियां घेर लेती हैं, लेकिन इंसान सुबह और शाम हंसता रहता है, तो वह हमेशा स्वस्थ रहता है। इंसान को हंसाने में जोक्स की एक बड़ी भूमिका होती है। सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक जोक्स और चुटकुले वायरल होते रहते हैं। आप इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

संता बंता के घर गया... 
बंता के घर जाकर संता ने सामने बंता और उसकी पत्नी की फोटो रखी देखी,
फोटो देखकर संता बोला-
तुम्हारी और भाभी जी की जोड़ी राम और सीता के जैसी है,
संता की बात सुनकर बंता बोला- कहां हैं यार..
आज तक ना तो तेरी भाभी को कोई रावण लेके गया, 
और ना ही आज तक ये खुद धरती में समायी... 
 
विज्ञापन

2 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
दोस्त- तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला? 
संता- तेरे ही कहने पर उसे चेन गिफ्ट किया था, इसलिए निकाला... 
दोस्त- चेन चांदी की थी क्या? 
संता- नहीं साइकिल की।
 
विज्ञापन

3 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
पति- मुझे अपनी बीवी से तलाक
चाहिए वह बर्तन फेंक कर मारती है,
जज- अभी भी मार रही है या पहले से
पति- 5 साल पहले से
जज- तो इतने साल बाद तलाक क्यों?
पति- क्योंकि अब उसका निशाना
पक्का हो गया है... 

BF GF Jokes: गर्लफ्रेंड- बताओ पजामा और प्लाजो में क्या अंतर है? बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
आधार कार्ड का ऑफिस बंद था
कार्ड बनवाने के लिए लम्बी लाइन लगी हुई थी,
एक आदमी बार बार लाइन में आगे जाने की कोशिश कर रहा था,
लोग बार उसे पीछे पकड़ कर खीच देते थे,
उसने 4-5 बार कोशिश की,
फिर हारकर वह बोला, लगे रहो लाइन में सालो,
आज ऑफिस ही नहीं खोलूंगा।

Jokes: पिता जी- कहां हो बेटे? पिंकू ने दिया गजब का जवाब, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes in Hindi - फोटो : iStock
भगवान, तेरे लिए एक सेकंड कितने सालों के बराबर है?

भगवान बोले-करोड़ों साल के बराबर

फिर महिला बोली-और करोंड़ो रुपये कितने बराबर होते हैं?

भगवान बोले-रत्ती बराबर

लालच से महिला बोली-एक रत्ती मुझे भी दे दीजिए

भगवान बोले-एक सेकंड मंदिर में ही रूको, लाकर देता हूं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें