फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: दोस्तों को सुनाएं ये मजेदार जोक्स, हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट और बन जाएगा दिन

Tue, 13 Jan 2026 12:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes:  अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Funny Jokes:  दवाब की वजह से लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती जा रही है। सेहत के लिए अच्छे खान पान की तरह हंसना भी जरूरी होता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि हम हर दिन कम से कम 5 मिनट तो जरूर खुलकर हंसें। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से अच्छी नींद भी आती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं।

पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना...! 
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...! 
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...! 
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची...! 
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं, 
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
गर्लफ्रेंड- जानू, मेरे सिर में बहुत दर्द है।
बॉयफ्रेंड ने लड़की के सिर को चूमते हुए पूछा- अब सही हुआ? 
गर्लफ्रेंड - हां, अब बिल्कुल सही हो गया।
पास में ही खड़ा एक डॉक्टर मन ही मन में भुनभुनाते हुए - लानत है मेरी MBBS की डिग्री पर।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
चिंटू ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो? 
कंडक्टर- जी 24 घंटे। 
चिंटू- वो कैसे? 
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं। 

Funny Chutkule: तलाक को लेकर पति ने पत्नी से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का (प्यार से)- जी आप क्या करती हो?
लड़की (गुस्से में)- जी मैं इग्नोर करती हूं और ज्यादा गुस्सा आने पर गाली भी देती हूं।

Desi Chutkule: आपकी बीमारी की सही वजह मेरी समझ में नहीं आ रही, गोलू का का जवाब सुनकर डॉक्टर की बोलती हो गई बंद
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik

पार्क के सूचना पट्टी पर एक सुविचार लिखा था...! . 
'पेड़ पर अपनी माशूका का नाम लिखने से बेहतर है, उसके नाम पर एक पेड़ लगाएं' ये बात सोनू के दिल को छू गई...! 
उसी दिन उसने गर्लफ्रेंड्स को याद करते हुए आखिर में एक बीघा जमीन लेकर अरहर बो डाला...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें