Funny Jokes: दवाब की वजह से लोगों के चेहरे से मुस्कान गायब होती जा रही है। सेहत के लिए अच्छे खान पान की तरह हंसना भी जरूरी होता है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि हम हर दिन कम से कम 5 मिनट तो जरूर खुलकर हंसें। शोध में पाया गया है कि खुलकर हंसने से अच्छी नींद भी आती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं।
पति ने पत्नी को मैसेज किया- आज रात डिनर पर मेरे साथ कुछ दोस्त आ रहे हैं, अच्छा सा खाना बनाना...!
पत्नी का कोई जवाब नहीं आया...!
फिर पति ने दूसरा मैसेज किया- मेरी सैलरी ज्यादा हो गई है, अगले महीने तुम्हें सोने की अंगूठी लाकर दूंगा...!
पत्नी ने रिप्लाई किया- ओ माय गॉड, सच्ची...!
पति- नहीं, वो तो मैं चेक कर रहा था कि मेरा पहला मैसेज मिला या नहीं,
वरना तुम बोलोगी मुझे तो मैसेज मिला ही नहीं...!