फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पप्पू की बात सुनकर डॉक्टर के उड़े होश और फिर..., पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Mon, 27 Jul 2026 07:32 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए पौष्टिक भोजन, स्वच्छ हवा के साथ ही हंसी भी जरूरी है। हंसी न सिर्फ मन को प्रसन्न रखती है, बल्कि शरीर को भी स्वस्थ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसलिए हमें हर दिन हंसना चाहिए। 
 
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर-मरीज वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Funny Jokes: हंसने से न सिर्फ मन खुश रखता है, बल्कि हंसना सेहत के लिए भी बेहद फायदेमं माना जाता है। आज की व्यस्त और तनावपूर्ण जीवनशैली में हर किसी को कुछ पल मुस्कुराना चाहिए। ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले तनाव कम करने के साथ ही माहौल को भी खुशनुमा बना देते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी छूट जाएगी। 

रोहन और मोहन बात कर रहे थे...
रोहन- मेरा बॉस सबको परेशान करता था, तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में चुपके से एक चॉकलेट रख दी और एक पर्ची
डाल दी।
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस पागल को मत देना।' आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था, चेहरा इतना सूजा हुआ
था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।
 
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
पप्पू डॉक्टर के पास गया...
पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- भाई तू स्कूल क्यों नहीं जाता है
गप्पू- अरे जाता हूं, लेकिन लोग मुझे मार के बाहर निकाल देते हैं
पप्पू- क्यों भाई? कौन से स्कूल जाता है?
गप्पू- कन्या पाठशाला

Comedy Jokes: कोर्टरूम में लगा ठहाकों का तड़का, जज और मुजरिम के मजेदार जवाब वायरल
 

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
बेटा (फोन पर)- मां आज हम दो से तीन हो गए।
मां- वह बेटा, बधाई हो... लड़का हुआ है
या लड़की?
बेटा- नहीं मां, आपकी बहू ने दूसरी शादी कर ली।

Funny Jokes: मेडिकल स्टोर पर जहर लेने गया चिंटू, फिर जो हुआ पढ़कर खूब हंसेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया,
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ?
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई।
भोलू- किसने मारा?
गोलू- सूरज की मम्मी ने...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें