Viral Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है,चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला.....
टीचर- अस्पताल में ऑपरेशन से पहले,
मरीज को बेहोश क्यों करते हैं?
राजू- अगर बेहोश नहीं किया और मरीज
ऑपरेशन करना सीख गया, तो डॉक्टरों को कौन पूछेगा?
पिंकी- डॉक्टर साहब, मेरा वजन कैसे कम होगा?
डॉक्टर- बस अपनी गर्दन को दाएं-बाएं हिलाना है
पिंकी- किस समय?
डॉक्टर- जब कोई खाने को पूछे तब.....