Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। हंसने से इंसान अपने प्रति सकारात्मक रहता है और मानसिक रूप से हल्का भी महसूस करता है। हंसना एक ऐसा प्राकृतिक व्यायाम है जो इंसान को न सिर्फ मानसिक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है। यही वजह है कि बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी इंसान को रोज हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ धमाकेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं। जिसे पढ़कर आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की है, चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला.....
डॉक्टर- आपको क्या बीमारी है?
मरीज- पहले आप वादा करो कि हंसोगे नहीं
डॉक्टर- ठीक है, वादा
मरीज ने अपनी टांगे डॉक्टर को दिखाई जो माचिस की तीली
जितनी पतली थी
डॉक्टर को ये देख कर हंसी आ गई
मरीज (गुस्से में)- आपने न हंसने का वादा किया था
डॉक्टर- अच्छा सॉरी, अब तकलीफ बतोओ
मरीज- डॉक्टर साहब, यह सूज गई हैं
डॉक्टर- भाग यहां से......