Funny Jokes: आजकल की भागमभाग जिंदगी में सेहतमंद रहना एक चुनौती बन गई है। काम के बढ़ते दबाव की वजह से लोग चिंतित रहने लगे हैं। ऐसी स्थित में भी हमें स्वस्थ रहना है, तो हमें हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लेना चाहिए। कई बीमारियों की दवा हंसी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हंसने और हंसाने के सफर पर...
काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है...!
काका- हेलो कौन...?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा...!
काका (खुश होकर) - कौन हैं आप...?
लड़की- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा..!
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया,
वो बोले- तुम सच में मुझसे शादी करोगी...?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं...!