फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: मटरू- छत पर चिड़िया को दाना देने जा रहा हूं, भाभी का जवाब सुनकर बोलती बंद

Thu, 12 Feb 2026 06:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes:  आज कल के जीवन में हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से आपका मन प्रसन्न रहता है और आपका शरीर स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। हंसी आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मटरू अभी छत की 3-4 सीढ़ियां चढ़ा ही था कि 
भाभी बोली- कहां जा रहे हो? 
मटरू- चिड़िया को दाना देने।
भाभी- तुम्हारी चिड़िया सात दिन के लिए नानी के घर गई है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
जीजा- यार तुम लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो? 
साली (इतराते हुए)- क्योंकि भगवान ने हमें अपने हाथों से बनाया है।
जीजा- हद है! जैसे हमें तो नेट से डाउनलोड किया है...!

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी के गुस्सा करने पर पति ने कही ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेंगे आप

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।

Jokes In Hindi: मैं तीर्थ यात्रा पर जा रहा हूं, पप्पू की बात सुनकर पिता की बोलती हो गई बंद
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक लड़का बस में खड़ा था ब्रेक लगा तो एक लड़की पर जा गिरा
लड़की- बद्तमीज ..........क्या कर रहे हो
पप्पू- आईटीआई और आप?

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें