फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: देवर- भाभी, मेरी शादी कब कराओगी? जवाब सुनकर हो गया चुप

Sun, 05 Jul 2026 10:16 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes:  भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो  सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
विज्ञापन
1 of 5
देवर भाभी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
Funny Jokes:  हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
 
एक महिला ने अपनी पड़ोसन से पूछा- क्या तुम्हें ऐसा आदमी पसंद है
जिसके सारे बाल सफेद हों, जो हेयर कलर लगाकर
जवान बनने की कोशिश करता हो?
चार कदम चलने पर जिसकी सांस फूल जाती हो
जो नहाता न हो और टॉयलेट में आधा-आधा घंटा गुजारता हो
पड़ोसन- नहीं हरगिज नहीं, भला ऐसे मर्द को कौन औरत पसंद करेगी
महिला- तो फिर मेरे पति के पीछे क्यों पड़ी हो
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
देवर- भाभी, मेरी शादी कब कराओगी?
भाभी- पहले अपनी अलमारी तो संभाल लो, फिर किसी की ज़िंदगी संभालना।
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
संजू- भाई, बीवी के मेकअप का खर्चा बर्दाश्त नहीं होता
बंटी- हां, तो खर्चा देना बंद कर दे
संजू- लेकिन फिर मेकअप के बिना बीवी बर्दाश्त नहीं होती...


Desi Jokes: पत्नी को वश में करने के लिए बाबा ने राजू को दिया ताबीज, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
नंदू- यार कुछ पैसे उधार दे दे
पप्पू- क्या हुआ यार सब ठीक-ठाक
नंदू- बीवी का उधार चुकाना है
पप्पू- मतलब
नंदू- मुसीबत में बीवी से कभी पैसे उधार लिए थे
लेकिन अब समझ आ गया कि कभी भी बीवी से पैसे उधार नहीं लेने चाहिए
मैंने दो साल पहले 30 हजार लिए थे
50 हजार दे चुका हूं, अभी भी 30 बाकी हैं
पता नहीं कौन सा हिसाब लगाती है.....

Funny Chutkule: कैदी की शायरी सुनकर जेलर हुआ बेहोश, पढ़कर खिलखलाकर हंसने लगेंगे आप
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
दोस्त- तेरी बीवी कुछ कहती नहीं
जब शाम को दारू पीकर घर जाता है
चिंटू- कहती नहीं, बोलती है
दोस्त- क्या?
चिंटू- कीड़े पड़ेंगे तुम्हारे दोस्तों को जिन्होंने तुम्हें बिगाड़ा...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें