फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: देवर- बर्तन बड़े चमक रहे हैं, धोने के लिए किसका इस्तेमाल कर रहीं? भाभी का जवाब सुनकर हो गया चुप

Tue, 10 Mar 2026 05:45 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको नए साल पर हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 
 
विज्ञापन
1 of 5
भाभी देवर जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: हंसने से मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम  करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक लड़की फोन पर बात करते हुए लिफ्ट में आई...! 
बिट्टू की तरफ देख कर हंसी और फोन पर अपनी सहेली से बोली- चल अब फोन रखती हूं, लिफ्ट में एक शानदार, हैंडसम लड़का आया है, देखती हूं अगर कोई बात बनती है तो...! . . 
अब बेचारा बिट्टू कुछ बोलता, उससे पहले ही लड़की बोली - सॉरी अंकल, मेरी सहेली बहुत पकाती है, मुझे फोन रखना था, इसलिए झूठ बोलना पड़ा...! 
बिट्टू (मन ही मन में) - भगवान कसम, आज तक इतनी शराफत से किसी ने बेइज्जत नहीं की...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
देवर- भाभी बर्तन बड़े चमक रहे हैं, धोने के लिए किसका इस्तेमाल कर रही हैं? 
भाभी- पति का यानी तुम्हारे भईया का। 
देवर चुप
विज्ञापन

3 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
 पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति - कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...! 

Comedy Jokes: हिम्मत है तो करके दिखाओ? सास की बात सुनकर दामाद के होश उड़ गए

4 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
भिखारी- एक अदमी मुझसे पूछ रहा था कि मैं कितना कमा लेता हूं, लेकिन मैं कुछ भी नहीं बोला और चुप रहा।
दूसरा भिखारी- ऐसा क्यों? 
भिखारी- मुझे शक था कि कहीं ये इनकम टैक्स वाला तो नहीं है।

Jokes: केक लेने दुकान पर गए चिंटू से दुकानदार ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पड़ोसन- 20 साल तक मेरी कोई औलाद नहीं हुई।
सरला- तो फिर तूने क्या किया? 
पड़ोसन- फिर मैं 21 साल की हुई तो मेरे पापा ने मेरी शादी कर दी, फिर जा के मुन्ना हुआ पड़ोसन खड़े-खड़े बेहोश हो गयी।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें