फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: आज ऐसी चाय पिलाइए कि उसे पीते ही दिल खुश हो जाए, भाभी का जवाब सुन उड़ जाएंगे होश

Fri, 24 Jul 2026 04:35 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes in Hindi: हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे मजेदार और देसी तड़के वाले जोक्स, जिनके हर पंच में हंसी का जबरदस्त डोज छिपा है। इन चुटकुलों में पति-पत्नी की नोकझोंक है, देवर-भाभी की मस्ती है और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा ऐसा हास्य है
विज्ञापन
1 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
हंसी की सबसे खूबसूरत बात यह है कि इसे खरीदने के लिए पैसे नहीं लगते, लेकिन इसका असर किसी महंगी थेरेपी से कम भी नहीं होता। एक मजेदार चुटकुला पलभर में चेहरे पर मुस्कान ला सकता है, तनाव को हल्का कर सकता है और पूरे दिन का मूड बदल सकता है। यही वजह है कि लोग व्यस्त दिनचर्या के बीच कुछ मिनट निकालकर हल्के-फुल्के जोक्स पढ़ना पसंद करते हैं।

अगर आज आपका दिन थोड़ा फीका लग रहा है या काम की भागदौड़ ने चेहरे की मुस्कान कहीं छिपा दी है, तो अब चिंता छोड़ दीजिए। हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसे मजेदार और देसी तड़के वाले जोक्स, जिनके हर पंच में हंसी का जबरदस्त डोज छिपा है। इन चुटकुलों में पति-पत्नी की नोकझोंक है, देवर-भाभी की मस्ती है और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा ऐसा हास्य है, जिससे हर कोई खुद को जोड़ पाएगा।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
भाभी- अरे सुनो, तुम्हारे भैया ने मेरा नया बैंक अकाउंट खुलवा दिया है।
देवर- वाह भाभी! किस बैंक में?
भाभी- "एक किस बैंक" में।
देवर- अरे भाभी! वो "एक किस बैंक" नहीं, एक्सिस बैंक है।
भाभी- अरे बाप रे! अच्छा हुआ तुमने समय रहते मेरी गलती पकड़ ली।
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
कुछ बच्चे मोहल्ले में पटाखे जलाने की तैयारी कर रहे थे।
तभी सामने से एक भाभी गुजरने लगीं।
बच्चे मजाक में जोर-जोर से चिल्लाने लगे- "भाभी पटाखा हैं... भाभी पटाखा हैं!"
भाभी मुस्कुराईं और बोलीं- अरे बच्चों, अब पहले वाली बात कहां रही!

4 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
देवर- भाभी, आज ऐसी चाय पिलाइए कि उसे पीते ही दिल खुश हो जाए और शरीर झूमने लगे।
भाभी- इतनी देर से क्या सोच रहे थे?
फिर मुस्कुराकर बोलीं- हमारे घर में गाय का दूध आता है, नागिन का नहीं!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
भाभी- क्या कर रहे हो देवर जी?
देवर- पढ़ाई कर रहा हूं।
भाभी- बहुत बढ़िया! कौन-सी किताब पढ़ रहे हो?
देवर- किताब नहीं... आपकी होने वाली देवरानी के मैसेज पढ़ रहा हूं।
यह सुनते ही भाभी हैरानी से उसे देखने लगीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें