फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: दोस्तों को सुनाएं ये मजेदार चुटकुले, हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Wed, 10 Jun 2026 07:57 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes:  काम के दबाव की वजह से लोग तनाव में रहने लगे हैं। इसकी वजह से कम उम्र में ही कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। अगर आपको मानसिक तनाव और बीमारियों से बचना है, तो हर दिन नियमित रूप से हंसना शुरू कर दीजिए।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, तो बड़ी से बड़ी परेशानियां आसानी से हल हो जाती हैं। हंसने से आपका मन शांत रहता है और आप जीवन में सही फैसले लेते हैं। इसके साथ ही हंसने से आप मानसिक तनाव से बचे रहते हैं और कई बीमारियां आसे दूर रहती हैं। हंसने में आप जोक्स (Jokes) और चुटकुलों (Chutkule) की मदद ले सकते हैं। आपको हंसाने के लिए हम कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते रहते हैं और हंसाने का सिलसिला...

चिंटू नाई की दुकान पर बाल कटवा रहा था,
इतने में ही एक बहुत ही सुंदर लड़की दुकान में आई
चिंटू बोला- नमस्ते जी, आप बहुत सुंदर हैं।
लड़की- शुक्रिया!
चिंटू- क्या आज शाम को हम कहीं मिल सकते हैं?
लड़की-लजी नहीं, मैं शादीशुदा हूं।
चिंटू- पति से कह देना सहेली से मिलने जा रही हूं...!
लड़की- आप खुद कह दो वही इस समय आपके बाल काट रहे हैं..!
नाई ने चिंटू को कर दिया गंजा!
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- अगर कोई स्कूल के सामने बम रख जाए, तो तुम क्या करोगे?
छात्र- एक-दो घंटे देखेंगे, अगर कोई ले जाता है, तो ठीक है।
वरना स्टाफ रूम में रख देंगे।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
ट्रेन में दो यात्री पहला- व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है।
दूसरा- वो कैसे?
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था, लेकिन मैं तो आगे आ गया।

Funny Chutkule: पत्नी के घर छोड़ते ही पति जाने लगा बाबा के पास, वजह पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट

4 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ?
चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा
मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना।

Jokes In Hindi: बहू को अचार खाता देख सास ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें