फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: बस में चढ़ते चिंटू से कंडक्टर ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Tue, 17 Mar 2026 11:27 AM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

New Jokes: हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। 

विज्ञापन
1 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
Chutkule, Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

बस में कॉलेज की लड़कियां चढ़ने से बस भर गयी और
चिंटू नीचे ही रह गया
कंडक्टर- नो मोर, नो मोर
चिंटू- मोरनी-मोरनी चढ़ा ली और हम आये तो नो मोर......
विज्ञापन

2 of 5
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- ABCD सुनाओ
पप्पू- ABCDEHI
टीचर- इसमें GF कहां है?
पप्पू- वो तो मेरी किस्मत में बचपन से ही नहीं है..... 


टीचर- सुबह जल्दी उठना चाहिए, डॉक्टर भी कहते हैं कि सुबह
जल्दी उठने से उम्र बढ़ती है
पप्पू- मैम मुर्गा जल्दी उठता है और शाम तक शहीद हो जाता है,
इसलिए वहम से बचो और आराम से उठो......
विज्ञापन

3 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पत्नी- शादीशुदा आदमी क्या भूल सकता है?
पति- शादीशुदा आदमी सब भूल सकता है
लेकिन घर पर मोबाइल नहीं......


Funny Chutkule: इस बार मैं फेल हुई तो पापा मेरी शादी कर देंगे, पिंकी की बात सुनकर रिंकी के होश उड़ गए


Jokes In Hindi: शाम को पति के घर आने पर बहू ने सास से कही ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेंगे आप

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
जेलर (कैदी से)- सुना है तुम शायर हो
कोई अच्छी सी शायरी सुनाओ यार
कैदी- गम-ए-उलफत में जो कटी जिंदगी हमारी
जिस दिन हुई जमानत, जिंदगी खत्म तुम्हारी.......


आधी रात को चोरी करने घर में घुसे चोर
चोरों ने बैडरूम में आदमी को रस्सी से बांध दिया और
चाकू दिखाकर औरत को सारे जेवरात निकालने को कहा
औरत- जो आप को चाहिए ले लो, पर पहले उन्हें छोड़ दो
क्योंकि वो पड़ोसन के पति हैं, मेरे वाले आते ही होंगे......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Amar Ujala
डिप्रेशन के मरीज से बात करता हुआ डॉक्टर 
डॉक्टर- क्या तकलीफ है?
मरीज- सर मेरे दिमाग में बहुत उल्टे-पुलटे विचार आते हैं
डॉक्टर- कैसे विचार आते हैं?
मरीज- जैसे जब मैं यहां आया तो आपके ओपीडी में एक पेशेंट नहीं था,
तो मैं सोचने लगा कि आपके पास कोई पेशेंट नहीं है, कमाई कैसे होगी आपकी?
घर कैसे चलेगा आपका, इतना पैसा डाला पढ़ाई में, अब क्या करेंगे?
हॉस्पिटल बनाने में भी बहुत पैसा लगाया होगा, अब लोन कैसे चुकाएंगे?
ऐसे कुछ भी विचार आते रहते हैं
मरीज से बात करने के बाद अब डॉक्टर डिप्रेशन में है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें