Funny Jokes In Hindi: स्वस्थ रहना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। इसके लिए तनाव और अवसाद जैसी चीजों से भी दूर रहने की सलाह दी जाती है। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है। हंसी कई बीमारियों से बचने में मदद करती है। यही वजह है कि लोगों को हर दिन हंसने की सलाह दी जाती है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
बब्ली- मेरे पापा तो बहुत ही डरपोक किस्म के इन्सान हैं,
जब भी बरसात में जोर से बिजली चमकती है, तो वो पलंग के नीचे घुस जाते हैं,
बंटी- मेरे पापा तो इससे भी ज्यादा डरते हैं,
मेरी मम्मी जब भी नानी के घर जाती हैं,
तो पास वाली आंटी के घर सोने चले जाते हैं..