Funny Jokes in Hindi: अगर आप सुबह और शाम हंसते हैं, तो आप जीवनभर स्वस्थ रहेंगे। हंसने से इंसान का मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से वह हमेशा तनावमुक्त रहता है। हंसने के लिए इंसान को किसी खास समय का इंतजार नहीं करना चाहिए, क्योंकि वह किसी समय हंस सकता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं।
एक बुजुर्ग अपनी पुरानी मारुति से जा रहे थे..
कि एक BMW को ज़रा सी खरोंच लग गयी।
BMW में से चार लम्बे चौड़े सरदार निकले
और वृद्ध व्यक्ति की पिटाई की नौबत आ गयी।
तभी बुजुर्ग ने कहा कि आप चार हैं
और मैं अकेला, ये तो ना-इंसाफी है
उन चारों सरदारों में जो सबसे बड़ा था,
वो बोला, सुरजिते और अमार्जिते तुम अंकल की तरफ हो जाओ।
बुजुर्ग बोला, “पर हम तो तीन हैं और आप दो ”
तो उन मे से सुरजिते बोला:
कोई बात नहीं अंकल जी आप घर जाओ, इन दोनो से हम निपटते हैं !