फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पुलिस- तुमने इन 10 लोगों को कैसे मारा? चोर का जवाब पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 17 Mar 2025 03:22 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

कोई भी व्यक्ति जब खुलकर हंसता है तो उसका मन हल्का रहता है और वो मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से दूर रहता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: खुलकर हंसना हर इंसान के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। कोई भी व्यक्ति जब खुलकर हंसता है तो उसका मन हल्का रहता है और वो मानसिक तनाव जैसी समस्याओं से दूर रहता है। इतना ही नहीं जब वो खुलकर हंसता तो चेहरा भी हंसमुख रहता है जिससे आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। हंसने के लिए आप कॉमेडी फिल्में देख सकते हैं, दोस्तो के साथ हंसी-मजाक कर सकते हैं या फिर चुटकुले पढ़ सकते हैं। देखा जाए तो चुटकुले पढ़कर हंसना सबसे सरल और किफायती उपाय है। यही वजह है कि हम रोज आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा।

जज- तुमने पुलिस अधिकारी की जेब में जलती माचिस की तीली क्यों रखी?
चोर- उसने ही कहा था कि अगर जमानत चाहते हो तो पहले जेब गरम करो।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पुलिस- तुमने इन 10 लोगों को कैसे मारा?
चोर- पुलिस जी गड्डी के ब्रेक फेल हो गए थे 
सामने देखा तो एक तरफ से दो आदमी आ रहे थे 
और दूसरी तरफ से एक बारात जा रही थी!
अब आप ही बताओ में गड्डी किधर मोड़ता?
पुलिस- जिस तरफ से दो आदमी आ रहे थे नुकसान कम होता!
चोर- बिल्कुल सही... मैंने भी यही सोचा था 
लेकिन वह दोनों मेरी गड्डी देखकर बारात में घुस गए!
चोर की बात सुनकर पुलिस वाले ने सन्न रह गया।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पुलिस- तुम चोरी क्यों करते हो?
चोर- आपके लिए और आपके बच्चों के लिए
पुलिस- क्या मतलब?
चोर- हम चोरी न करें तो जनता को और सरकार को आपकी जरूरत ही क्या है?

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पुलिस- तुम एक ही दुकान में तीन बार चोरी करने क्यों गए? 
चोर- सर, चोरी तो मैंने पहली बार में ही की थी अपनी पत्नी के लिए ड्रेस चुराकर।
बाकी दो बार तो मैं सिर्फ उसे बदलने गया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की...?
चोर- जज साहब आपकी नौकरी अच्छी है,
आपकी तनख्वाह अच्छी है 
आप ये सब तरीके जानकर क्या करेंगे..?
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें