Funny Jokes: खुलकर हंसना जिंदगी का वो अनमोल तोहफा है, जो हर मोमेंट को खूबसूरत बना देता है। चाहे दिन कितना भी मुश्किल या थकाने वाला क्यों न हो, एक मजेदार चुटकुला सुनते ही चेहरे पर मुस्कान छा जाती है। हंसने से न सिर्फ सारे तनाव गायब हो जाते हैं, बल्कि इससे हमारा सेहत भी तंदरुस्त रहता है। इसी वजह से हम आपके लिए कुछ शानदार चुटकुले लाए हैं, जो आपके मन को खुशी से और होंठों पर हंसी से भर देंगे। ये चुटकुले हर उम्र के लोगों के लिए बहुत मजेदार है। इनमें रोजाना की मस्ती, प्यार भरी तकरार और हल्की-फुल्की शरारतें शामिल हैं, जो आपको हंसाते-हंसाते लोटपोट कर देंगी। तो देर किस बात की चलिए शूरू करते हैं हंसने-हंसाने का सिलसिला...
मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं...?
पप्पू- सर वो गुजर गए...!
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें...?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे...!
मास्टर जी- अच्छा, फिर...?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना...
मास्टर जी- अच्छा फिर...?
पप्पू- फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे...!