कौन कहता है कि मार्केटिंग स्किल्स हासिल करने के लिए मैनेजमेंट की डिग्री जरूरी है? अरे जनाब, भारत में तो गली-गली में आपको महारथी मिल जाएंगे। जाने-अनजाने अक्सर चमत्कार हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ होगा जब कोई इस होर्डिंग को तैयार कर रहा था। अंग्रेजी
अंग्रेजी लिखने के चक्कर में भले ही वाई-फाई की जगह वाइफ लिख दिया हो। भले की अर्थ का अनर्थ हो गया हो, भले ही आपको हंसी भी आई होगी। मगर एक बात पक्की है, यह होर्डिंग अब आपको लंबे समय तक याद आएगी।
विज्ञापन
2 of 9
Funny Photo
पुरुषों की सबसे बढ़िया मेहमाननवाजी उनके ससुराल में होती है। कदम रखते ही एक से बढ़कर एक पकवान पेश कर दिए जाते हैं। यह परम सत्य है। मगर अब इसके लिए ससुराल जाने की भी जरूरत नहीं। इस भोजनालय में आपकी वैसी ही आवभगत होगी। बस फर्क यह है कि आपको जेब ढीली करनी पड़ेगी। कहिए, जाना चाहेंगे यहां?
विज्ञापन
3 of 9
Funny Photo
किसी ने सही कहा है, गुप्त दान महादान है। सेठ किरोड़ीमल का इसमें पूरा भरोसा है। ये उन लोगों में से हैं जो लाखों रुपये दान करके भी ढिंढोरा पीटकर अपनी हैसियत का बखान करने या वाहवाली लूटने की कोशिश नहीं करते। कहीं, आप भी तो नहीं करते ऐसा 'गुप्त दान'!
4 of 9
Funny Photo
इसे कहते हैं आत्मविश्वास। घर में कोई बैंक पीओ की प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा हो, उसे कम से कम पटना ले जाकर एक बार इस गुरु जी के दर्शन जरूर करा दें।
विज्ञापन
5 of 9
Funny Photo
विज्ञापन बनाने वाली बड़ी-बड़ी एजेंसियां टैगलाइन देने के लिए लाखों रुपये देती हैं। मगर प्रचार का यह तरीका जिसके भी दिमाग की उपज है उसकी तो दाद देनी पड़ेगी।
विज्ञापन
6 of 9
Funny Photo
बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपने नाम, आवाज और चेहरे का इस्तेमाल किए जाने पर पैसे वसूलते हैं। मगर इस दुकानदार ने तो उन सेलिब्रिटीज की लोकप्रियता का फायदा भी उठा लिया, तो निसंदेह उन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी होगी।
विज्ञापन
7 of 9
Funny Photo
दूल्हों का भी ब्राइडल मेकअप होता है, यह पहली बार पता चला। वैसे पैकेज में कौन कौन सी सर्विस और ब्यूटी ट्रीटमेंट होगी!
8 of 9
Funny Photo
खली पहलवान और एक्टर सलमान की तस्वीर क्या कम पड़ गई थी, जो अब दीपिका की भी तस्वीर बिगाड़ कर रख दी।वैसे छोटे शहरों में आटो और रिक्शा में भी बॉलीवुड एक्ट्रेसेज की दुल्हन वाली अजीब तस्वीरें होती हैं, आपने देखी हैं?