फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: ससुर- जिम जाया करो, दामाद का जवाब पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे बेहाल

Mon, 17 Nov 2025 05:16 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: हंसी किसी दवा से कम नहीं है और यह कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आपको भागमभाग जिंदगी और बढ़ते काम के दबाव के बीच भी खुश रहना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए।

विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Amar Ujala
Viral Funny Jokes: हंसने से इंसान प्रसन्न रहता है और मन में अच्छे-अच्छे ख्याल आते हैं। सेहतमंद रहने के लिए हमें मानसिक तनाव से मुक्त रहना चाहिए। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

ससुर (दामाद से)- जिम जाया करो,
खा-खाकर पेट निकल आया है
पति- पेट तो आपकी बेटी का भी निकल आया है
ससुर- वो तो मां बनने वाली है
दामाद- तो मैं भी तो बाप बनने वाला हूं
ससुर बेहोश.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
शराबी पी कर एक आदमी देर रात,
अपने घर का दरवाजा खटखटाता है
उसकी पत्नी दरवाजा खोलती है
पति -कौन हैं आप? 
पत्नी- मुझे भूल गए
पति- नशा हर गम को भुला देता है, बहन......


पति- जानू आज हम बाहर खाएंगे
पत्नी- आपको क्या लगता है कि मैं,
खाना बना कर थक जाती हूं
पति- नहीं वो तो मैं बर्तन मांज कर,
थक जाता हूं......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
इंद्र भगवान- आपका स्वर्ग में स्वागत है,
आशा है आप ने पृथ्वी पर अच्छा जीवन जिया होगा?
आदमी- वो तो सब ठीक है भगवन,
पर जोड़ियां स्वर्ग में बनती हैं
वो वाला डिपार्टमेंट कौन हैंडल करता है?
उससे बात करनी है......
 

आज के मजेदार जोक्स: रसगुल्ले की दुकान को लेकर पप्पू ने गप्पू से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी आपकी हंसी

4 of 5
Jija Sali Jokes - फोटो : वायरल फनी जोक्स
चिंटू (लड़की से)- पहचाना मुझे?
लड़की- नहीं, आप कौन?
चिंटू- मैं वहीं हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था......


लड़का- आई लव यू डियर
लड़की- तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना?
लड़का - अरे यार, तुमने तो पहले से ही
गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए,
भाड़ में जाओ मैं कोई चप्पल नहीं दिलवाउंगा.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
एक बार जब मैं ट्रेन में सफर कर रहा था तो
सामने बैठी एक आंटी ने मुझसे पूछा- कहां के हो बेटा?
मैंने कहा- मेरी शादी हो गई है आंटी,
अब मैं कहीं का नहीं रहा.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें