फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Chutkule: दामाद से ससुर- मेरी बेटी का ख्याल रखना, पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 21 Aug 2025 04:50 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। सेहतमंद रहने के लिए बड़े-बड़े हेल्थ एक्सपर्ट और योग गुरु भी हंसने-हंसाने और खुश रहने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तरोताजा महसूस करते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इंसान को हंसी मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से बचाती है। आज भी हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Jokes, Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला....

ससुर- मेरी बेटी का ख्याल रखना, इसकी आंखों में आंसू ना आए
दामाद- ठीक है प्याज मैं काट दूंगा पर बर्तन इसे ही धोने होंगे.....

ससुर- आज सुबह-सुबह कैसे आना हुआ?
दामाद- आपकी बेटी से लड़ाई हुई तो उसने कहा- जहन्नुम में जाओ
तो मैं यहां आ गया....
विज्ञापन

2 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
चांद ने लड़कियों पर गुस्सा करते हुए कहा-
जब लड़कियां कुंवारी होती हैं, तो चांद में अपना होने वाला पति देखती हैं
और जब शादी हो जाती है, तो अपने बच्चों से कहती है- 
वो देखो चंदा मामा.... 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए
बॉयफ्रेंड- मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं
गर्लफ्रेंड- क्या?
बॉयफ्रेंड- मैं शादीशुदा हूं
गर्लफ्रेंड- तुमने तो डरा ही दिया था, मुझे लगा कि ये बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है
गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए.....

4 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पत्नी- ये तुम हर रोज ऊपर हवा में पत्थर क्यों मारते हो?
पति- कहते हैं जोड़ियां ऊपर से बनती हैं......

पति-पत्नी हाथ पकड़े बाजार में घूम रहे थे
उन्हें देखकर दोस्त बोला- इतने साल बाद भी इतनी मोहब्बत
पति- ओ भाई कैसी मोहब्बत,
हाथ छोड़ते ही दुकान में घुस जाती है....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू - बेकार ही कहते हैं लोग कि
पत्नियां कभी अपनी गलती नहीं मानतीं
मेरी वाली तो रोज मानती है
गप्पू- अच्छा, क्या कहती है?
पप्पू- गलती हो गई तुमसे शादी करके...... 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें