फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: चावल खाने को लेकर दामाद ने सास से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल

Mon, 26 May 2025 03:29 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं।

विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes In Hindi: इंसान को अच्छे स्वास्थ के लिए हंसना चाहिए। इससे मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।


दामाद- सासु मां आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा
सास- ऐसा क्यों?
दामाद- मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं,
कि मैं ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं......


सास- शाम को जल्दी घर आ जाना दामाद जी,
आपके साले को देखने लड़की वाले आ रहे हैं
दामाद- अरे मेरी खुद की पसंद इतनी खराब थी,
दूसरे का फैसला मैं क्या खाक लूंगा......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बार एक बादशाह ने खुशी में सब कैदी रिहा कर दिए
उन कैदियों में से बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था
बादशाह तुम कब से कैद में हो?
बुजुर्ग- आप के अब्बा के दौर से
यह सुनकर बादशाह की आंखों में आंसू आ गये और बोला
इसको दोबारा कैद करो ये अब्बा की निशानी है...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
रिंकू ने अमरूद लिए तो उसमें से कीड़ा निकला
रिंकू (अमरुद वाले से)- इसमें तो कीड़ा है
अमरुद वाला- ये किस्मत की बात है
क्या पता अगली बार मोटरसाइकिल निकल जाए
रिंकू- 2 किलो और दे दो फिर...
 

Funny Jokes: देवर- देखो भाभी वह लड़की कब से भैया को ही देख रही है, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू बहुत दुखी था
किसी ने पूछा- क्यों टेंशन में हो?
पप्पू- यार एक दोस्त को प्लास्टिक 
सर्जरी के लिए 2 लाख दिए थे
अब उसे पहचान नहीं पा रहा हूं......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
ट्रेन में दो यात्री सफर कर रहे थे
पहला- व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है
दूसरा- वो कैसे?
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था
लेकिन मैं तो आगे आ गया....

पापा- बेटी बड़ी हो के क्या करोगी?
बेटी- शादी
पापा- गलत बात है
अभी से किसी का बुरा नहीं सोचते...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें