फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज के मजेदार जोक्स: पड़ोसी के घर चंदा मांगने गये राजू के साथ हुआ कुछ ऐसा, वजह जानकर हो जाएंगे लोटपोट

Mon, 04 Aug 2025 12:41 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Hindi Jokes: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Funny Chutkule In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....

राजू (सुरेश से)- यार आज मैं पड़ोसी के घर चंदा मांगने गया तो 
उसने गिरा-गिरा के पीटा
सुरेश- क्यों?
राजू- अब मुझे क्या पता था, उसकी बीवी का नाम चंदा है......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी की एक सुंदर सहेली घर आई
पति वहां बैठा उसे देखता रहा
प्रेशर कुकर की 12 सीटियां बजने पर पति ने पत्नी से कहा,
किचन में देखो, दाल जल जाएगी
पत्नी- जल जाने दो, पर मैं तुम्हारी दाल गलने नहीं दूंगी....
विज्ञापन

3 of 5
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- तुम्हारा मोबाइल बढ़िया है, कितने का है?
लड़का- रेस में जीता है
लड़की- कितने लोग थे, रेस में?
लड़का- मोबाइल शॉप का मालिक, तीन पुलिसवाले और मैं....

एक लड़का-लड़की समंदर के किनारे बैठे थे 
लड़की- तुम कब तक मेरे साथ रहोगे?
लड़के ने अपना एक आंसू समंदर में गिराया और बोला,
जब तक तुम इस आंसू को न ढूढं लो तब तक 
ये देखकर समंदर खुद बोल उठा- तुम लोग ये सब सीखते कहां से हो.....

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बस में कॉलेज की लड़कियां चढ़ने से बस भर गयी और गोलू नीचे रह गया
कंडक्टर- नो मोर, नो मोर
गोलू- मोरनी-मोरनी चढ़ा ली और हम आये तो नो मोर......
 

Hindi Jokes: नई साड़ी पहन कर आयी पत्नी ने पति से कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक बाबा ने घर के अंदर आवाज लगाई- बहन रोटी दे दो, बाबा भूखा है
अंदर से आवाज आई- तेरी बहन मायके गयी है, आज तेरा जीजा भी भूखा है...

डॉक्टर- आपको कोई पुरानी बीमारी है, जो आपके शरीर को धीरे-धीरे खा रही है
मरीज- थोड़ा धीरे बोलियें डॉक्टर साहब, वो बाहर ही बैठी है....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें