फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: राजू से गोलू- काश मेरी पड़ोसन का नाम दुआ होता, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Tue, 22 Jul 2025 03:17 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi:  जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

राजू (गोलू से)-  काश मेरी पड़ोसन का नाम दुआ होता
गोलू- वो क्यों?
राजू- उसका पति जब भी पूछता, कैसे हो?
मैं कहता, बस आपकी दुआ चाहिए.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
अंकल- क्यों बेटे किस खानदान से हो?
पप्पू- जानवरों के खानदान से
अंकल- मतलब
पप्पू- मेरे पिताजी मुझे गधा, मम्मी कुत्ता, बहन बंदर, टीचर सूअर
और दादाजी मुझे बब्बर शेर कहते हैं...... 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू (गप्पू से)- सच्चा प्यार तो बस लड़के करते हैं
इसलिए प्यार का भूत होता है, भूतनी नहीं.......

लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले
लड़का- वो कैसे?
लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो...

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति सारी रात गायब रहने के बाद सुबह घर पहुंचा
पत्नी ने गुस्से में कहा- अब सुबह के सात बजे किसलिए आए हो?
पति- सुबह को किसलिए आते हैं, नाश्ता करने के लिए पागल......


Hindi Chutkule: बहू- मांजी ये अभी तक क्यों नहीं आए? सास का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
टीचर- तुम देर से क्यों आए?
गोलू- सड़क पर लगे बोर्ड के कारण
टीचर- कैसे बोर्ड के कारण?
गोलू- मैम बोर्ड पर लिखा था, आगे स्कूल है
कृपया धीरे चलो......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें