फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: प्रवचन देते पडिंत जी को महिला ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Sat, 04 Oct 2025 07:40 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। वर्तमान में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Funny Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन के साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

महिला- मेरे पति मुझसे प्रेम नहीं करते
पडिंत- जिसे प्रेम करते हो उसे स्वतंत्र छोड़ दो
महिला- एक बार छोड़ा था, पड़ोसन के घर बैठे मिले......

पत्नी (पति से)- अजी सुनते हो, हमारी शादी करवाने वाले 
पंडित जी का देहांत हो गया
पति- ये तो होना ही था, एक न एक दिन तो उसे उसके 
कर्मों का फल मिलना ही था.....
विज्ञापन

2 of 5
सास-बहू जोक्स - फोटो : freepik
बहू ने सास के लिए दाल बनाई
सास- मेरी दाल में मक्खी डूब रही है
बहू- तो मैं क्या करूं मांजी, अब घर का सारा काम छोड़कर,
इस मक्खी को तैरना सिखाऊं क्या? 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मुझे किसी ने सलाह दी की बीवी से बहस में नहीं जीता जा सकता
इसलिए बस मुस्कुरा दिया करो, मैंने भी कोशिश की
बीवी- बहुत हंसी आ रही है आजकल तुम्हें?
लगता है तुम्हारा भूत उतारना ही पड़ेगा......


Hindi Chutkule: महिला- मेरे पति नींद में बातें करने लगे हैं, डॉक्टर ने दिया गजब का जवाब

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की वाले- बेटा क्या करता है आपका?
लड़के वाले- बहुत मेहनती है हमारा लड़का,
सुबह सात बजे से रात के एक बजे तक फेसबुक चलाता है.....

लड़की ने भगवान से मन्नत मांगी- मुझे एक समझदार बॉयफ्रेंड दे दो
भगवान- अगर समझदार होगा, तो इस लफड़े में पड़ेगा ही नहीं
तुम खुद से दूसरा ढूंढ़ लो बेटी......  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश (मोहन से)- कभी किसी की हाय नहीं लेनी चाहिए
मोहन- क्या हुआ?
सुरेश- सुबह-सुबह पड़ोसन हाय बोल रही थी, मैने ले ली
और बीवी ने देख लिया
मोहन- फिर क्या हुआ?
सुरेश- 3 दिन से बाहर ही खा रहा हूं......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें