Funny Jokes And Chutkule: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन के साथ ही शरीर भी स्वस्थ रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर आप भी स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हंसी को अपनी दिनचर्या में शामिल कर लीजिए। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पंडित जी- बच्चा जीवन के पहले 40 साल बहुत कष्ट भोगोगे
चिंटू- पंडित जी, उसके बाद?
पंडित जी- फिर आदत पड़ जाएगी, सह लोगे.....
पत्नी (पति से)- अजी सुनते हो, हमारी शादी करवाने वाले
पंडित जी का देहांत हो गया
पति- ये तो होना ही था, एक न एक दिन तो उसे उसके
कर्मों का फल मिलना ही था.....